दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को रुद्रप्रयाग स्थित श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति की भेंट।इस दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड की कई योजनाओं के साथ-साथ चार धाम यात्रा आदि कैलाश यात्रा कावड़ यात्रा पर ली जानकारी।।
प्रधानमंत्री ने आगामी नंदा राजजात यात्रा और अर्द्धकुंभ 2027 की तैयारी के संबंध में भी मुख्यमंत्री से ली विस्तृत जानकारी।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की सफल संचालन के लिए 3500 करोड़ और नंदा राजजात यात्रा 2026 के सुचारू संचालन के लिए 400 करोड रुपए की सहायता की मांग की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से दिल्ली मेरठ के बीच संचालित RRTS को हरिद्वार ऋषिकेश तक विस्तारित करने के साथ हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर शारदा कॉरिडोर में सीएसआर फंडिंग का किया आग्रह।वही मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऋषिकेश और हरिद्वार में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए प्रस्तावित 1015.11 करोड़ की डीपीआर को आरएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृति दिलाने का भी आग्रह किया।







0 टिप्पणियाँ