हल्द्वानी,मुख्यमंत्री धामी कल श्री कालू सिद्ध मंदिर का करेंगे उद्घाटन,तैयारियां पूरी

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंडितों द्वारा मंत्रो उच्चारण का कार्य शुरू 

हल्द्वानी,नवनिर्मित श्री कालू सिद्ध मंदिर का कल शनिवार 7 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्री कालू सिद्ध मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंडितों द्वारा मंत्रो उच्चारण का कार्य शुरू कर लिया गया है,वहीं नवनिर्मित मंदिर में तीन दिनों तक प्राण-प्रतिष्ठा के लिए मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा।

ज्ञात हो कि श्री कालू सिद्ध मंदिर हल्द्वानी में चल रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण के दायरे में आ रहा था वहीं मंदिर को शिफ्ट करने को लेकर लंबे समय से नए स्थान की तलाश चल रही थी। श्री कालू सिद्ध मंदिर के बाराबर में नये स्थान मिलने पर मंदिर निर्माण कार्य किया गया जिसमें प्रशासन और सरकार द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण पुरा कर लिया गया है और नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों को विधिवत तरीके से स्थापित कर दिया गया है।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मंदिर का उद्घाटन होने पर भक्तों के दर्शनों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा वही मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम में हल्दुचौड़ के गंगापुर में नए गौशाला के लिए चयनित भूमि का शिलान्यास करेंगे जिसको लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ