उत्तराखंड पुलिस सीआईडी के स्टार खिलाड़ी मुकेश पाल अमेरिका रवाना,अनेकों पदक कर चुके हैं देश के नाम

उत्तराखंड पुलिस सीआईडी के स्टार खिलाड़ी मुकेश पाल अमेरिका के लिए रवाना-

हल्द्वानी,वर्ल्ड पुलिस एंड अंफायर गेम्स 2025 अमेरिकी बर्मिंघम में 27 से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले खेलों में भारत की तरफ से उत्तराखंड पुलिस सीआईडी के स्टार खिलाड़ी हल्द्वानी कि शान मुकेश पाल अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं।।

पूर्व में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर अनेकों पदक जीत चुके हैं मुकेश-

फ़ोन वार्ता पे बातचीत से जानकारी मिली कि इसे पूर्व में भी अमेरिका के कोलंबिया में 2024 मैं वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक लेकर भारत लौटे थे तथा इससे पूर्व 2023 कनाडा वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भी दो रजत पदक जीतकर भारत की शान दोगुनी कर दी थी। उत्तराखण्ड पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर सीआईडी कुमाऊँ हल्द्वानी नैनीताल को अपनी सेवाएं दे रहे हैं स्पोर्ट्स कोटे में भर्ती कॉमनवेल्थ के अलावा रूस आयरलैंड इंग्लैंड इंग्लैंड कैलो फोर्निया लॉस। एंजिल्स चाइना कनाडा साउथ अफ्रीका कोलंबिया जैसी बड़ी कंट्रियों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर अनेकों पदक जीत कर भारत व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन कर चुके हैं। 

सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी-

इस बार भी अपनी फिटनेस तथा इंजरी का सामना करने के बाद हौसला नहीं हारा और फिर दोबारा से भारत का नाम करने अमेरिका बर्मिंघम पहुँच रहे हैं। मुकेश पाल को समस्त पुलिस के आला अधिकारियों आई जी कुमाऊँ रिद्धिमा अग्रवाल के साथ ही समस्त शहरवासियों,प्रदेशवासियों तथा देशवासियों का प्यार मिलता रहा है। इस बार भी सभी को उनसे शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ पदक की उम्मीद है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ