हल्द्वानी से कैंची धाम तक पैदल यात्रा -
![]() |
| File Photo 2024 |
हल्द्वानी,एक्स असिस्टेंट कमांडेंट आर.पी. सिंह (पूर्व मेयर प्रत्याशी) हर साल की भांति इस साल भी हल्द्वानी शहर से (कालाढूंगी चौराहे) से नीम करौरी बाबा जी महाराज के स्थापना दिवस पर कैंची धाम तक,अन्न उपवास रखते हुए एक सामाजिक झांकी के साथ पद यात्रा दिनांक 15 जून 25, (दिन रविवार) को सुबह 07:00 बजे रवाना होंगे। यह पदयात्रा देश/समाज हित को ध्यान में रखते हुए, एक सामाजिक जन चेतना संदेश लेकर निकलेगी।
एक जन चेतना / सामाजिक संदेश संबंधित झांकी-
हल्द्वानी से कैंची धाम (50 कि .मी.) पद यात्रा के माध्यम से,अन्न उपवास रखते हुए सुबह 07 बजे, कालू साई मंदिर, कालाढूंगी चौराहा,शहीद स्मारक से होते हुए निकलेगी। इस यात्रा में पर्यावरण, प्रकृति, स्वास्थ्य देश वा समाज से संबंधित व नशा निषेध हेतु,जन चेतना संदेश आम जनमानस तक झांकी के माध्यम से पहुंचाया जाएगा । यह पद यात्रा शाम करीब 06 से 07 बजे तक कैंची धाम पहुंचेगी।







0 टिप्पणियाँ