सीपीयू ताक रही बस हेलमेट,नगर आयुक्त ने पकड़ डाला स्कूटी में शराब का जखीरा

जूपिटर स्कूटी में शराब की अनगिनत बोतलों के साथ युवक गिरफ्तार-

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में सीपीयू बस चालान काटने को,बिना हेलमेट वाहन चला रहे वाहन स्वामियों और ओवरलोड डंपरो को ढूंढ रही है। जबकि नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने तलाशी में एक स्कूटी से एक दो नहीं बल्कि अनगिनत शराब का जखीरा ही बरामद कर दिया है।

आज शाम नैनीताल रोड में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने संदिग्ध दिखने पर जब एक स्कूटी सवार को रोका तो उसकी डिग्गी से उन्हें तलाशी के दौरान एक दो नहीं बल्कि पूरा शराब का जखीरा मिल गया। पूछताछ में आरोपी युवक ने शराब जजी कोर्ट के पास किसी पान की दुकान के पास शराब ले जाने की बात कहता दिखा। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पान की दुकान के पास आखिर कहा पहुंचना था शराब का जखीरा-

शराब के साथ गिरफ्तार युवक ने शराब को जजी कोर्ट के पास स्थित पान की दुकान के पास ले जाने की बात कबूली है। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर जब प्रदेश के सीएम से लेकर एसएसपी तक नशा मुक्त प्रदेश की आए दिन बात करते नहीं थकते, ऐसे मैं दिन दोपहर ये शराब का जखीरा युवक किसके लिए और क्यों ले जा रहा था?

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ