सीएम धामी ने “अहिल्या स्मृति मैराथन” को दिखाई हरी झंडी, युवाओं संग लगाई दौड़
देहरादून, आज बुधवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउण्ड में “अहिल्या स्मृति मैराथन – एक विरासत, एक संकल्प” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।।
मुख्यमंत्री धामी ने ना केवल मैराथन की शुरुआत की, बल्कि युवाओं के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर उपस्थित जनसमूह का उत्साहवर्धन भी किया। उनके इस कदम से युवाओं में ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता और एकता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि “अहिल्या स्मृति मैराथन” एक सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का प्रतीक है, जो हमारी विरासत को संजोने और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प को सशक्त करता है।इस आयोजन में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई और उपस्थित युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, स्वास्थ्य के प्रति सजगता और एकजुटता का संदेश दिया।।
“अहिल्या स्मृति मैराथन” का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना नहीं था, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार को भी बढ़ावा देना था। यह मैराथन महिला सशक्तिकरण, युवाओं को सही दिशा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में और भी व्यापक स्तर पर किए जाएंगे ताकि उत्तराखंड एक स्वस्थ, सशक्त और संगठित राज्य के रूप में आगे बढ़े।।







0 टिप्पणियाँ