हल्द्वानी,शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी का तिरंगे संग उत्साहपूर्ण कदम,सैकड़ों लोग रहे मौजूद

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सम्मेलित हुए मुख्यमंत्री धामी-

हल्द्वानी,प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह शहर के मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकलने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सम्मेलित  हुए। तिरंगा लेकर सैकड़ों लोगों के साथ सीएम ने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित की जा रही है।

भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे से गूंजती रही यात्रा -

भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू हुई इस यात्रा में स्कूली बच्चों, NCC और युवाओं व पूर्व सैनिक सहित देश भक्ति में लीन सैकड़ों लोग शिरकत करते नज़र आये। यह पैदल यात्रा शहीद पार्क पहुंची उत्तराखंड के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ