अपहरण कांड का सनसनीखेज खुलासा-
एसएसपी नैनीताल ने खुलासे के लिए विशेष गिरफ्तारी टीम की गठित -
एसएसपी नैनीताल ने पुरे मामले में खुलासे के लिए विशेष गिरफ्तारी टीम गठित की। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन व लोकेशन के आधार पर बांदा शहर मे जाकर अभि० गणो कपिल व आलोक तिवारी के पते तस्दीक कर घटना मे सम्मिलित मुन्ना कुरैशी निवासी तावडू हरियाणा, दयाशंकर तिवारी निवासी महखोर कोतवाली देहात जनपद बांदा व अंकुश कुमार निवासी कृपालपुर व विनय प्रताप निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा का नाम प्रकाश मे लाते हुये अभियोग मे धारा 140(2)/190/61(2) बी.एन. एस की वृद्धि करते हुये तुषार लोहनी को अत्तरा शहर बांदा से दिनाँक 11/05/2025 को बरामद किया गया।

50 लाख के लेन देन होने के कारण अभियुक्त गणो द्वारा तुषार लोहनी को अपरहण किया गया था-
दिनांक 19/05/25 को अभियुक्तगणो के घर मे दविश देकर 03 अभि० गणो को उनके घरो के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो से पूछताछ पर उन्होंने बताया गया कि आलोक तिवारी से 50 लाख के लेन देन होने के कारण अभियुक्त गणो द्वारा तुषार लोहनी को अपरहण किया गया था, जिसके लिये आलोक तिवारी द्वारा कृपालपुर इटावा मे शादी के दौरान अंकुश व विनय से मुलाकात कर तथा एक पुराने परिचित मुन्ना कुरैशी के साथ मिलकर एक उद्देश्य से अपहरण की योजना बनाकर दिनांक 06/05/25 को बावर्ची रेस्टोरेन्ट कालाढूंगी रोड से अपरहण कर बांदा व चित्रकूट मे अगल अलग तिथि मे अलग अलग स्थानो पर रखकर 50 लाख रूपये की मांग की।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल -
1-उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी
2- उ0नि0 वीरेन्द्र चन्द्र प्रभारी आर.टी.ओ.
3- उ0नि0 हरजीत राणा
4- उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट
5- कानि0 बलवंत बिष्ट मुखानी
6- कानि0 रविन्द्र खाती मुखानी





0 टिप्पणियाँ