रुद्रपुर में 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास,बेहरमी से बची को पीटा,तलाश में जुटी पुलिस

दुष्कर्म का प्रयास,चीखने लगी बच्ची तो मुंह पर मारा घूंसा-

रुद्रपुर में 5 साल की मासूम बच्ची से दरिंदे नीरज ने किया दुष्कर्म का प्रयास। चीखने लगी बच्ची तो मुंह पर मारा घूंसा, फिर गला दबाकर मारने लगा।पहले दुष्कर्म का प्रयास, फिर गला दबाकर उसकी हत्या का किया प्रयास।जान बचाने के लिए बच्ची चीखने लगी तो आरोपित ने उसे शांत करने के लिए मुंह पर घूंसा जड़ दिया। 

आरोपित हुआ फरार -

बच्ची की चीख सुन स्वजन के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी। मासूम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

कमरे में घुस आया नीरज और पांच साल की पुत्री को उठाकर अपने कमरे में ले गया-

पुलिस के अनुसार रम्पुरा चौकी क्षेत्र में एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ किराए में रहता है। जिस मकान में वह किराए में रहता है, उसमें नीरज नाम का व्यक्ति भी किराए पर रहता है। गुरुवार रात वह और उसकी पत्नी छत पर सो रहे थे। जबकि उसकी दो पुत्रियां कमरे में सो रही थीं। देर रात डेढ़ बजे पड़ोस में रहने वाला नीरज उनके कमरे में घुस आया और पांच साल की पुत्री को उठाकर अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपित ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद उसकी पुत्री का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। साथ ही चेहरे पर भी घूंसे मारे।

गले और चेहरे पर चोट के निशान थे-

पुत्री के चीखने चिल्लाने पर वह जब वे लोग नीचे आए तो आरोपित फरार हो गया। उसकी पुत्री नग्न अवस्था में थी और उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मासूम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।इस मामले में पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। जिसके आधार पर पाेक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ