हल्द्वानी,सीएम धामी की सख्ती का असर,चौंसाला की 16 बीघा सरकारी ज़मीन अतिक्रमण से मुक्त

अतिक्रमणकरियों के मंसूबों पर फिरा पानी,16 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमणमुक्त 

हल्द्वानी, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के तहत हल्द्वानी प्रशासन द्वारा चौंसाला गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया हे। एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध कब्जों को हटाया और प्रशासन ने उक्त भूमि पर विधिवत कब्जा ले लिया हे।।

अवैध कब्जों और डेमोग्राफिक परिवर्तन को लेकर मिल रही थी शिकायतें 

इस सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जों और डेमोग्राफिक परिवर्तन को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूर्व में आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया था। लेकिन तय समय सीमा में किसी भी व्यक्ति द्वारा वैध अभिलेख नहीं दिए गए।कार्रवाई के दौरान एक मस्जिद के पास स्थित अतिक्रमण और एक फैक्ट्री स्वामी द्वारा किया गया निर्माण स्वेच्छा से हटा लिया गया। वहीं, एक अन्य फैक्ट्री को प्रशासन पूर्व में ही सील कर चुका था। शेष अतिक्रमण को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही, स्थल पर चेतावनी बोर्ड लगाकर प्रशासन ने अपने अधिकार में भूमि को ले लिया।।

भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान इसी तरह जारी रहेगा

इस अभियान में तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे, कानूनगो अशरफ अली, लेखपाल सुनीता समेत राजस्व उपनिरीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम राहुल शाह ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई जनहित में की गई है और भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान इसी तरह जारी रहेगा।।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ