हल्द्वानी,इस क्षेत्र में चल रही थी अवैध गैस रिफिलिंग,मौके पे पहुंचे Sdm वा नगर आयुक्त,किया भंडाफोड़

18 घरेलू सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन बरामद-

हल्द्वानी,शहर में चल रही अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने आज देर शाम उजाला नगर क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया हे। 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई-

एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उजाला नगर के पीछे स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी। मौके पर पहुंची टीम को देखकर रिफिलिंग कर रहा युवक नफीस फरार हो गया। प्रशासन के साथ पूर्ति विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की जांच में गोदाम से 18 घरेलू गैस सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन बरामद की गई, जिसे पूर्ति विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

आरोपी के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई -

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधि ना केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन गोदाम को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुका है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ