सीएम धामी उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra)की करेंगे शुरुआत-
उत्तराखंड,जिस दिन का इंतजार भक्त काफी लंबे समय से कर रहे थे वो दिन आ ही गया जब आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।।

गंगोत्री धाम के कपाट 10.30 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 11:55 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी( CM Dhami) भी मौजूद रहेंगे।
इस दिन खुलेंगे केदारनाथ वा बद्रीनाथ के कपाट-
वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 217 सेक्टरों में बांटा गया हे। वहीं यात्रा मार्ग पर 624 सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय किया गया है।





0 टिप्पणियाँ