जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला,टूरिस्ट का नाम पूछकर मारी गोली,आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा-पीएम मोदी

आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी-

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। हमले में एक टूरिस्ट की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। 

हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली -

अधिकारियों के अनुसार घटना बैसरन घाटी में हुई, इसमें 20 लोग घायल भी हुए हैं,इनमें कुछ स्थानीय भी हैं।।यह फरवरी 2019 के बाद से कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। तब पुलवामा में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे।हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

पीएम मोदी ने सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर की बात -

वहीँ जानकारी अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है और उन्होंने शाह से मौके पर जाने को कहा है। पीएम से बातचीत के बाद शाह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। यहां अफसरों के साथ हाईलेवल बैठक करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली। सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर रखा है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मोदी बोले,आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ