पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार -
देहरादून, उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है, जिससे तापमान में भी इजाफा हो सकता है। वहीं शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

10 और 11 मार्च को ठंड फिर लौट सकती है-
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। तेज धूप खिलने से तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बर्फबारी के आसार हैं। लेकिन 10 और 11 मार्च को मौसम फिर करवट बदल सकता है जिससे ठंड फिर लौट सकती है।


join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈
LinkedIn- click
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click







0 टिप्पणियाँ