किरायेदार ने बना दिया किरायदारनी का अश्लील वीडियो -
रुद्रपुर, एक युवक द्वारा युवतियों के अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मोबाइल जब्त कर लिया है।
वॉशरूम गई तो रोशनदान पे दिखाई दिया मोबाइल फोन -
सिडकुल में काम करने वाली दो युवतियां आवास विकास क्षेत्र में एक घर में किराए पर रहती है। पिछले दिनों जब एक युवती कंपनी से वापिस आकर घर के वॉशरूम में गई तो उसे रोशनदान पे एक मोबाइल फोन दिखाई दिया। जिसके बाद युवतियों ने घर के मालिक को बुला लिया, इस दौरान रोशनदान से वो मोबाइल नदारत था।
मोबाइल किया चेक तो उड़ गए होश -
मकान मालिक और युवतियों ने उस मोबाइल को ढूंढा तो वो मोबाइल इसी घर पर रहने वाले एक किरायेदार हरीश के पास मिला। जब युवक का मोबाइल चेक किया तो उसमें दोनों युवतियों की नहाने तथा वॉशरूम के भीतर की अन्य गतिविधियों की वीडियो मिली। जिसकी बाद पीड़ित युवती ने ट्रांजिट कैंप थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।










0 टिप्पणियाँ