हल्द्वानी,होली से पहले पहुंचने वाले थे शहर में नशे की बड़ी खेप,दो लाख की अफीम संग नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे

होली पर्व में सघन चैकिंग में लगातार नशे की तस्करों की हो रही गिरफ्तारी- 

एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देश पर होली पर्व में सघन चैकिंग में लगातार नशे की तस्करों की हो रही गिरफ्तारी, SOG/हल्द्वानी पुलिस ने 02 लाख रुपये की अफीम के साथ 02 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार।

02 युवकों के कब्जे से 445 ग्राम अफीम बरामद-

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-20250के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एवं होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में  दिनाँक- 11/03/2025 को पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान रामलीला ग्राउंड के पास हीरो एचएफ डीलक्स UK 18R-1301 को रोककर चैक किए जाने पर बाइक में सवार 02 युवकों के कब्जे से 445 ग्राम अफीम बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।।

अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे अफीम-

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि ये लोग (अफीम अनुराग कश्यप नाम के व्यक्ति जो कि ढकिया उधमसिंह नगर का रहने वाला है से लेकर आए हैं, तथा अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे इससे पहले गिरफ्तार हो गए। इस संबंध में भी जांच जारी है। उक्त दोनों अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।।

गिरफ्तारी-

1- अतुल सागर पुत्र राजेंद्र सागर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नूरपुर पोस्ट ढकिया नंबर वन 1 थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर 
2- बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी हजीरा गांव बरहनी थाना बाजपुर 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल -

● उ0नि0 संजीत राठौर एसओजी प्रभारी 
● उ0नि0 दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंडी
● अपर उ0नि0 मानसिंह 
● हे0 का0 ललित श्रीवास्तव SOG
● का0 संतोष बिष्ट SOG
● का0 प्रकाश बड़ाल हल्द्वानी कोतवाली।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ