अनियंत्रित हो सड़क से करीब 150 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी एम्बुलेंस,एक की मौत दो घायल

हादसे में एक की मौत और दो अन्य लोग घायल-

 दिल्ली से शव लेकर लमगड़ा के बमनसाल गांव जा रहे परिजनों की एंबुलेंस क्षेत्र के कपकोट के पास अनियंत्रित हो सड़क से करीब 150 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।  इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गई हे और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना पे पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया जबकि शव पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया है।

जानकारी अनुसार दिल्ली के एक अस्पताल में बमनसाल गांव के भुवन चंद उप्रेती (54) का उपचार चल रहा था और वो बरेली में आबकारी विभाग के अधिकारी थे। बृहस्पतिवार शाम उनका अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पत्नी गंगा उप्रेती, परिजन रमा तिवारी, बहनोई विनोद कुमार भट्ट तथा एंबुलेंस के चालक सुनील कुमार शव लेकर बमनसाल गांव आ रहे थे।

लमगड़ा के पास सड़क धंस जाने से वाहन अनियंत्रित हो करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरा-

दोपहर करीब 12 बजे बारिश की वजह से लमगड़ा के पास सड़क धंस जाने से वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें रमा तिवारी, चालक सुनील कुमार तथा विनोद कुमार भट्ट (47) घायल हो गए। इन सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। देर शाम विनोद कुमार भट्ट निवासी ग्राम गेठिया, नैनीताल और हाल निवासी लाडो सराय दिल्ली की मौत हो गई।वहीँ चालक समेत दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ