उत्तराखंड,मुख्यमंत्री धामी ने किया 111 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

लाभार्थियों को चाबी सौंपी और चेक किए वितरत -

काशीपुर, प्रदेश में समान नागरिक संहिता एवं भू-कानून लागू किए जाने पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर लगभग ₹111 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन, भारत सरकार के लाभार्थियों को चाबी सौंपी और चेक वितरत किए गए। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है-

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है, जहां एक ओर केदारखंड के मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मानसखंड के ऐतिहासिक मंदिरों का भी संरक्षण और जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

पहले की सरकारों में कट, कमीशन और करप्शन हावी था लेकिन-

पहले की सरकारों में कट, कमीशन और करप्शन हावी था लेकिन आज प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में योजनाएं केवल शुरू ही नहीं होती, बल्कि पूरी भी होती हैं। आज जिन विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे निश्चित रूप से काशीपुर के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला साबित होंगी।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ