साइबर ठगों के निशाने पे आये विधायक  -

प्रदेश में साइबर ठग एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। इस बार ठगों ने किसी आम आदमी या कोई रिटायर अफसर को नहीं बल्कि गृहमंत्री अमित शाह के बेटे के नाम से कुमाऊं के दो विधायकों को कॉल की और मंत्री बनाने का झांसा देकर उनसे पार्टी फंड में तीन-तीन करोड़ रुपये जमा करने को कहा।

मंत्री बनाने का प्रलोभन दिया और तीन करोड़ रुपये की करी मांग -

शक होने पर विधायकों ने अपने स्तर से पड़ताल की तो मामला फर्जी निकला।नैनीताल की भाजपा विधायक सरिता आर्या के पास भी 13 फरवरी को ही फोन आया। विधायक के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रशेखर गरवाल ने तल्लीताल थाने में दी तहरीर में कहा कि फोन करने वाले ने खुद को जय शाह बताते हुए मंत्री बनाने का प्रलोभन दिया और तीन करोड़ रुपये की मांग की। 

उत्तराखंड के मामले में निर्णय लेने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी-

साइबर ठग ने बताया कि गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिपुर मामले में व्यस्त हैं, उत्तराखंड के मामले में निर्णय लेने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। 14 फरवरी की शाम गृहमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनकी बैठक कराई जाएगी। विधायक सरिता ने जब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से संपर्क किया तो उन्होंने इससे इन्कार कर दिया।


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈