डिजिटल तकनीकी में दक्षता हासिल करना होगा अनिवार्य
देहरादून, प्रदेश के सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को अब डिजिटल तकनीकी में दक्षता हासिल करना अनिवार्य होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है, जिसके तहत शिक्षकों को 31 मार्च तक 10 घंटे का ऑनलाइन कोर्स करना होगा।।
इस कोर्स के लिए ई-सृजन एप किया तैयार-
एससीईआरटी ने इस कोर्स के लिए ई-सृजन एप तैयार किया है, जिससे शिक्षकों को डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने इस आदेश को लेकर सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।निर्देशों के अनुसार, कोर्स न करने पर संबंधित शिक्षक और प्रधानाचार्य की वार्षिक गोपनीय आख्या में इसे दर्ज किया जाएगा। एससीईआरटी के अपर निदेशक ने कहा कि आज के डिजिटल युग में यह जरूरी है कि शिक्षक और प्रधानाचार्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का सही उपयोग करें, ताकि पठन-पाठन के काम में अधिक से अधिक आधुनिक तकनीकों का समावेश किया जा सके।।
इस कोर्स के दौरान शिक्षकों की परीक्षा भी होगी-








0 टिप्पणियाँ