14 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे-
हल्द्वानी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ बैठक कर 14 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

उप सचिव अनिल जोशी के अनुसार मुख्यमंत्री देहरादून से प्रस्थान कर 12 बजे गौलापार स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वह दो घंटे तक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से काशीपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम के आने की सूचना के बाद जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।।
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ