हल्द्वानी,प्यार परवान चढ़ने से पहले ही हो गया कुर्बान,होटल के कमरे में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

प्यार परवान चढ़ने से पहले ही हो गया कुर्बान-

हल्द्वानी,प्रेम प्रसंग का एक अजीबो गरीब मामला क्षेत्र से सामने आया हे,जहाँ शहर के एक होटल में प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया की दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के साथ ही कमरे में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की जानकारी होटल कर्मचारी ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

जयपुर से युवक तो अल्मोड़ा से युवती मिलने पहुंचे हल्द्वानी -

प्राप्त जानकारी अनुसार जयपुर निवासी 40 वर्षीय युवक और अल्मोड़ा की 25 वर्षीय युवती सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़े थे। इस दौरान दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने हल्द्वानी में मिलने का निर्णय लिया। युवक जयपुर से हल्द्वानी पहुंचा और उसने एक होटल में कमरा बुक कराया। सुबह करीब 12 बजे दोनों होटल पहुंचे, लेकिन शाम होते-होते किसी बात को लेकर उनका विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे को मारा-पीटा, बल्कि कमरे में भी तोड़फोड़ भी करते हुए सिंक, खिड़की के शीशे और आईना तोड़ डाला। युवक ने कांच से अपनी प्रेमिका पर हमला कर दिया, जिससे उसके पेट से खून निकलने लगा। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन होटल कर्मी कमरे के बाहर पहुंचे तो शोर सुन उल्टे पांव लौट गए और होटल प्रबंधन को सूचना दी।।

फर्श पर खून की बूंदे और कांच टूटा पड़ा मिला-

होटल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कमरे में पहुंची तो फर्श पर खून की बूंदे और कांच टूटा पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के साथ मौके पर पड़े कांच के टुकड़े भी कब्जे में लिए है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दोनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।।



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ