शहर में बुलेट का आतंक-

हल्द्वानी, बीती रात छेत्र मे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कालाढूंगी रोड स्थित स्टेडियम तिराहे पर तेज रफ्तार बुलेट सवार ने एक बुजुर्ग राजस्व कर्मचारी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद घायल कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दोषी बुलेट सवार के खिलाफ होगी कार्रवाई -

घटना देर रात 11बजे की बताई जा रही है। मृतक कर्मचारी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के हल्द्वानी कैंप कार्यालय में कार्यरत थे। यह घटना तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का नतीजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी बुलेट सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को फिर से उजागर करती है। मृतक के परिवार और सहकर्मियों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं।



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈