चुनाव प्रचार के आखरी दिन ललित जोशी की रैली में उमड़ा जन सैलाब,नम आँखों से बोले ललित,अहसान मेरे दिल पे तुम्हारा हे दोस्तों

रैली ने शहर में भ्रमण किया तो रैली में उमड़ी भीड़ को देख देखने वाले भी रह गए दंग -

हल्द्वानी,आज चुनाव प्रचार के आखरी दिन ललित जोशी की लोकप्रियता साफ़ दिखाई दी। शहर की सड़कों पर ऐसा नजारा दिखा जो वर्षों तक याद रखा जाएगा। ठंडी सड़क से शुरू हुई इस रैली ने शहर में भ्रमण किया तो रैली में उमड़ी भीड़ को देख देखने वाले भी दंग रह गए। ये रैली मात्र कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन नहीं थी, बल्कि यह संदेश भी था कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।। 

हल्द्वानी शहर में चुनाव चली रे ललित जोशी की बहार चली रे -

हल्द्वानी शहर में चुनाव चली रे ललित जोशी की बहार चली रे गाना भी खूब वायरल हुआ। इस गाने की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई की जहाँ एक ओर ये गाना लोग अपनी कारों में सुनते हुए दिखाई दिए तो वहीँ दूसरी और इस गाने से लोग और ललित के करीब आये। आज ये गाना बच्चे बच्चे की जबान पे चढ़ गया हे। 

स्वर्गीय इंद्रा हृदेश का स्टैच्यू लगाने का किया वादा -

इस दौरान ललित ने स्वर्गीय इंद्रा हृदेश का स्टैच्यू लगाने का किया वादा। उन्होंने कहा ऐसा अब तक क्यों नहीं हुआ मैं नहीं जानता,लेकिन इस चुनाव को जीतने के बाद में और सुमित सबसे पहले मैं शहर में स्वर्गीय इंद्रा हृदेश का स्टैच्यू लगवाउँगा,क्योंकि विकास की देवी को भूला नहीं जाता बल्कि याद किया जाता हे। 

 पिछले 10 वर्षों में इस शहर ने जो खोया है, उसे हम वापस लाएंगे-

रैली के समापन पर में ललित जोशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, यह चुनाव मैं नहीं, बल्कि आप लड़ रहे हैं। आपका यह उत्साह और समर्थन दर्शाता है कि हल्द्वानी बदलाव चाहता है। पिछले 10 वर्षों में इस शहर ने जो खोया है, उसे हम वापस लाएंगे। इस चुनाव में जाति, धर्म और झूठे वादों की राजनीति नहीं चलेगी। अब हल्द्वानी केवल विकास, रोजगार और उज्ज्वल भविष्य की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में शहर के विकास की अनदेखी हुई है। नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल तो किया गया, लेकिन उनके विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। यही वजह है कि ग्रामीण जनता में भारी असंतोष है, और इसका जवाब वह 23 जनवरी को अपने वोट से देगी।

रैली में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि ललित जोशी जनता के बीच कितने लोकप्रिय हैं-

रैली में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि ललित जोशी जनता के बीच कितने लोकप्रिय हैं। महिलाओं ने कहा, हम बदलाव के लिए वोट देंगे। ललित जोशी ने हमेशा हर वर्ग की बात की है। वहीं युवाओं का कहना था, हमें रोजगार और बेहतर सुविधाएं चाहिए। कांग्रेस ही यह बदलाव ला सकती है। तीन किलोमीटर लंबी इस रैली में ऐसा कोई नहीं था जो उत्साहित न दिखा हो। झंडों से सजी सड़कों पर कांग्रेस का जोश साफ झलक रहा था। मातृशक्ति के समर्थन से लेकर युवाओं के उत्साह और बुजुर्गों के आशीर्वाद तक, हर वर्ग ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि हल्द्वानी बदलाव के लिए तैयार है।



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ