बीती रात सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल था -

हल्द्वानी,बीती रात सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसमें सरस्वती स्नैक्स नामक दुकान में एक कर्मचारी द्वारा पैरों से समोसे के आलू को धोया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया और सुबह तड़के ही दुकान में निरिक्षण के लिए पहुँच गया। यह घटना हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर करती है।

दुकान का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित -

आज सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में दुकान में गंदगी पाई गई। फर्श, दीवारें और अन्य स्थान मानकों के विपरीत पाए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया की विभाग ने दुकान का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 56 के तहत चालानी कार्यवाही भी की गई है।

दुकानदार ने की गलती स्वीकार -

दुकानदार को गलती स्वीकार करने के बाद सुधार के लिए 15 दिन का समय दिया गया। साथ ही खाद्य सामग्री (मैदा और मसाले) के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈