मुझे भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है-
हल्द्वानी,कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी बोले बेवजह भाजपा हमलावर हो रही हे इनके पास चुनाव के मुददे ही नहीं हैं। भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट पर निशाना साधते हुए ललित जोशी ने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी हैं और प्रदेश की जनता उन्हें भली भांति जानती है।

आपकी तरह सर्टिफिकेट संदूक में बंद नहीं रखता-
उन्होंने कहा, इसके लिए “मुझे भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। गजराज पर तंज कसते हुए ललित जोशी ने कहा मैं आपकी तरह सर्टिफिकेट संदूक में बंद नहीं रखता, जब जरूरत हो, तब निकालें और फिर बंद कर दें।” आपने तो सर्टिफिकेट संदूक में बंद रखा था,जैसे ही मौका आया बाहर निकाल दिया।

भाजपा के पास जनता को गुमराह करने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है-
ललित ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास जनता को गुमराह करने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है। ललित जोशी ने स्थानीय महिलाओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही शहर का विकास संभव है।






.jpg)

0 टिप्पणियाँ