हल्द्वानी की राजनीती में बड़े बदलाव आने शुरू,कल भाजपा ज्वाइन करेंगें व्यापारी नेता नवीन वर्मा

हल्द्वानी की राजनीती में बड़े बदलाव आने शुरू-

हल्द्वानी, अभी तो नगर निगम सीट आरक्षित की घोषणा ही हुई हे और हल्द्वानी की राजनीती में बड़े बदलाव आने शुरू हो गए हैं,इस लिहाजे से तो अभी भूकंप आने बाकि हैं। दरअसल कल यानि 17 दिसंबर 2024 को व्यापारी नेता नवीन वर्मा भाजपा का दामन थाम लेंगे। बतातें चलें की नगर निगम के चुनाव में हल्द्वानी की सीट ओबीसी आरक्षित होने के बाद यह सब होने जा रहा है।  हालांकि यह ऐलान व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेते नवीन वर्मा ने खुद नहीं किया है बल्कि उनके करीबी हर्षवर्धन पांडे ने अपने फेसबुक वॉल में यह आमंत्रण की सूचना दी है।

 वीन वर्मा के बीजेपी ज्वाइन करने के मायने कुछ-कुछ समझ आने लगे हैं-

मेयर सीट की घोषणा के बाद नवीन वर्मा के बीजेपी ज्वाइन करने के मायने कुछ-कुछ समझ आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरी कहानी की पटकथा पहले लिखी जा चुकी है और इसकी शुरुआत कल से होने जा रही है, जिसमें व्यापारी नेता नवीन वर्मा बीजेपी का दामन धाम लेंगे।

क्या भाजपा नवीन वर्मा को नगर निगम के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी- 

तो क्या अब तक की पटकथा के हिसाब से बीजेपी ज्वाइन करने के बाद भाजपा नवीन वर्मा को नगर निगम के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी, ये तस्वीर आने वाले कुछ दिनों में दिखाई देगी। 



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ