हल्द्वानी,विधुत पोलों से गायब हो गई 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटें,नगर निगम प्रशासन में मचा हड़कंप


50 स्ट्रीट लाइट गायब होने के बाद नगर निगम प्रशासन में मचा हड़कंप -

हल्द्वानी,शहर से चौका देने वाली खबर सामने आ रही हे दरअसल यहाँ गली और सड़कों पर रोशनी के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइट गायब हो गई हैं। करीब 50 स्ट्रीट लाइट गायब होने के बाद नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मचा गया हे। फिलहाल पूरे मामले में हल्द्वानी नगर निगम और स्ट्रीट लाइट संचालन करने वाली कंपनी की ओर से पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विद्युत पोलों पर लगाई गई 50 एलईडी स्ट्रीट लाइट गायब-

प्राप्त जानकारी अनुसार स्ट्रीट लाइट संचालन करने वाली (ईईएसएल) कंपनी के तरफ से मुखानी थाना पुलिस में तहरीर देते हुए कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मार्ग प्रकाश व्यवस्था हेतु नगर निगम द्वारा किये गये अनुबंध के अनुसार वार्डों में विद्युत पोलों पर लगाई गई 50 एलईडी स्ट्रीट लाइट गायब हैं। तहरीर में कहा गया है कि 19-20 और 21 तारीख को तीन दिनों तक निगम और कंपनी द्वारा स्ट्रीट लाइटों का सर्वे किया गया था।

स्ट्रीट लाइटों को खोजने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग -

वहीं वार्ड 37 से वार्ड 54 तक में लगाई गई 50 एलईडी लाइट विद्युत पोलों पर नहीं मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम और स्ट्रीट लाइट संचालन करने वाली कंपनी की तरफ से मुखानी थाने में तहरीर देते हुए गायब हुए स्ट्रीट लाइटों को खोजने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में मुखानी थाना पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर स्ट्रीट लाइट गायब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ