यूट्यूबर सौरभ जोशी को लौरेंस विश्नोई गैंग की धमकी-
हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी को लौरेंस विश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।पांच दिन में पैसा नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को मारने की धमकी दी गई है।
हल्द्वानी पुलिस में मचा हड़कंप -
फिलहाल पूरे मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।लौरेंस विश्नोई गैंग द्वारा यूट्यूबर को धमकी मिलने के बाद हल्द्वानी पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम में लगातार मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हे।

2 करोड रुपए की रंगदारी और नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को-
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि सौरभ जोशी की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही बताया कि ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है 2 करोड रुपए की रंगदारी और नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को मारने की धमकी दी गई है।
सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत हे-
सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत है,उधर पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यही नहीं सौरभ जोशी के इंस्टाग्राम पर भी गैंग के द्वारा धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है स्पेशलिटी का कहना है कि मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
सौरभ को भेजे पत्र में लिखा है –
“ नमस्ते सौरव जोशी, मैं करन विश्नोई ,लारेंस विश्नोई गैंग से हूं। यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लांरेस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है।
पांच दिन में पैसे देने की धमकी-
पत्र में लिखा है कि हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से सांझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाऐगा। हम आपके जवाब का इंतजार करेगें और दुआ करेगें कि आप सही फैसला ले क्योकिं एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे है। जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है।








.jpg)


0 टिप्पणियाँ