सौरव जोशी को कुख्यात गैंगस्टर लौरेंस विश्नोई गैंग के नाम से फिरौती
मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार -
हल्द्वानी,यूट्यूबर सौरव जोशी को कुख्यात गैंगस्टर लौरेंस विश्नोई गैंग के नाम से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्र भेजकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती की डिमांड की थी, साथ ही पांच दिन में पैसा देने के लिए कहा था। पैसा नहीं देने और पुलिस के पास जाने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मात्र 12 घण्टे में अंदर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।सौरभ जोशी ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर लिखित तहरीर दी -
आज एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि यूट्यूबर सौरभ जोशी निवासी ओलिविया कालोनी रामपुर रोड हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर लिखित तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आप को लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर धमकी भरा पत्र भेजा है और दो करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की गयी है, और पैसे न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी है।
पुलिस ने तत्काल मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का किया गठन-
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की। जांच में धमकी भरे पत्र का मुख्य स्त्रोत ज्ञात कर तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी के ठिकाने का इनपुट प्राप्त किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी अरूण कुमार (19) पुत्र पूरन सिहं, निवासी- थानपुर पो. ओ. डावरी थाना फेजगंज तह. बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को ओलिविया कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है।रेडिसन होटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था-
पुलिस जांच में पता चला हे कि आरोपी इससे पहले जिला मौहाली के जिरकपुर क्षेत्र में स्थित रेडिसन होटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। होटल में नौकरी में शिकायत मिलने पर होटल प्रबन्धक द्वारा आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया जिस कारण आरोपी ने अधिक पैसा कमाने के लालच में शॉर्टकट ट्रिक अपनाई और यू-ट्यूबर को धमकी देकर पैसे की रंगदारी की गयी।

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈






.jpg)


0 टिप्पणियाँ