हल्द्वानी का ये नामी पत्रकार बन सकता हे मेयर पद का प्रबल दावेदार,पत्रकार संगठन कर रहा विचार विमर्श


पत्रकार संगठन विचार विमर्श कर रहा की उनका यह पत्रकार साथी मेयर पद का चुनाव लड़े और पत्रकार संगठन और पत्रकारों की आवाज को मजबूत करे -

हल्द्वानी, भाजपा के केदारनाथ उपचुनाव जीतने के बाद अब सबकी नज़रें हल्द्वानी निकाय चुनाव पर आन लगी हैं। जहां एक और कांग्रेस से 31 लोगों ने मेयर पद की दावेदारी करी है वहीं भाजपा में भी तमाम लोग मेयर पद की दावेदारी में है लेकिन इसी बीच हलचल तब मची जब पत्रकार संगठन में से भी कुछ लोगों ने मेयर पद के लिए मजबूत दावेदारी कर डाली। अब हल्द्वानी का एक पत्रकार संगठन इस बात पर विचार विमर्श कर रहा है की उनका यह पत्रकार साथी मेयर पद का चुनाव लड़े और पत्रकार संगठन और पत्रकारों की आवाज को मजबूत कर सके।

पत्रकार को इस चुनाव में निर्दलय प्रत्याशी के तौर पे खड़ा किया जाए-

बतातें चलें की हल्द्वानी की ये मेयर सीट करीब पिछले एक साल से खाली हे,जिसपे पिछले साल से कई लोग अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं और इसके लिए शहर के तमाम मुद्दों को अपना आधार भी बना रहे हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर रोज कोई नई खबर आ रही है और इसी बीच अब एक नई चर्चा पत्रकारों के बीच चल रही है कि हल्द्वानी मेयर चुनाव के लिए संयुक्त पत्रकार समिति बैनर के अंदर एक पत्रकार को इस चुनाव में निर्दलय प्रत्याशी के तौर पे खड़ा किया जाए, जिससे पत्रकारों वा जनता की आवाज़ प्रदेश स्तर तक उठाई जा सके। इस घोषणा के बाद से सब की निगाहें उसे पत्रकार प्रत्याशी को ढूंढ रही हैं जो अपनी मजबूत दावेदारी हल्द्वानी मेयर पद के लिए कर रहा है।

यह निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ता है तो दो मजबूत पार्टियों के समीकरण बिगाड़ सकता है-

बताते चलें पत्रकार प्रत्याशी पिछले काफी लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय है और हल्द्वानी का जाना माना चेहरा भी है। ऐसे में इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि अगर यह निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ता है तो दो मजबूत पार्टियों के समीकरण बिगाड़ सकता है। 



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ