अल्मोड़ा,सड़क हादसे पर सीएम धामी सख्त, ARTO प्रवर्तन को दिए निलंबित करने के निर्देश,मजिस्ट्रेट जांच करने के दिए निर्देश l

दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री धामी सख्त-

अल्मोड़ा, आज सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र में एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को एक-एक लाख सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

सीएम धामी ने ARTO प्रवर्तन को निलंबित करने के दिए  निर्देश-

अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए दर्दनाक बस हादसे में करीब 36 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल बताये जा रहे हैं। घायलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए लापरवाही पाए जाने पर पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। बताते चले कि बस 40 सीटर थी जबकि बस में 55 से अधिक यात्री सवार थे।

कुमाऊं मंडल को दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश-

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये और घायलों को एक-एक लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत को इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच करने के निर्देश दिए हैं।


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ