जन्मदिन पर सीएम धामी ने प्रदेश वासियो को दिया बड़ा तोहफा,मिलेगी ये राहत

राज्य में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों के बिल में 50 फ़ीसदी की छूट -

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आज राज्य के ऊर्जा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। अबसे राज्य में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों के बिल में 50 फ़ीसदी की छूट सब्सिडी के तौर पर सरकार वहन करेगी। 

मुख्यमंत्री के एलान के बाद जल्द ही लोगो को यह लाभ मिलेगा-

बतातें चलें, पाहड़ के ऐसे हिम अच्छादित क्षेत्र जो की हाई एल्टीट्यूड की श्रेणी में आते हैं।  वहां यह छूट 200 यूनिट बिजली तक मिलेगी, वहीँ राज्य में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की वर्तमान में संख्या 11 लाख 80 हजार के करीब है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में यह ऐलान किया, सचिव ऊर्जा मीनाक्षी सुंदरम ने बताया है कि आज मुख्यमंत्री के एलान के बाद जल्द ही लोगो को यह लाभ मिलेगा।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ