अवैध तरीके फूड वैन वा खाने पीने के ठेले लगने लगे हैं-
आज कल लोगों की ज़बान पे ठंडी सड़क खूब चढ़ी हुई हे। इस सड़क पर देर शाम लोग टहलने निकला करते थे लेकिन कुछ दिनों से सब बदल सा गया हे। दरअसल ठंडी सड़क के पास कुछ समय पूर्व ही नहर कवरिंग का कार्य पूरा हुआ हे और अब यहाँ पर अवैध तरीके फूड वैन वा खाने पीने के ठेले लगने लगे हैं जिससे आसपास का माहौल काफी अराजकता पूर्ण हो रहा हे।
नहर कवरिंग पर लगे सभी अवैध फूड वैनों को हटा दिया -
देर शाम यहाँ से शराब परोसने की खबरें आ रही थी तो वहीँ लड़ाई-झगड़ा आये दिन होता है। इसकी शिकायत प्रशासन को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी ऐसे में आज प्रशासन नगर निगम और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नहर कवरिंग पर लगे सभी अवैध फूड वैनों को हटा दिया है।
दोबारा से फूड वैन लगाने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी-
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई,नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, एआरटीओ रश्मि भट्ट समेत नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने कई फूड स्टॉल को उठाकर अपने कब्जे में ले लिया है। कुछ फूड वैन के चालान की कार्यवाई भी की गई है,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा फूड वैन लगाने वालो को कड़ी चेतवानी दी गई है की दोबारा से फूड वैन लगाने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।





0 टिप्पणियाँ