हल्द्वानी,गौला नदी में नहाने गया 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बहा,परिवार में कोहराम

गौला नदी में नहाने गया 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बहा-

हल्द्वानी, आज रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल गौला नदी में नहाने गया एक 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बह गया। बच्चे का शव गोरापड़ाव में मिला है।

पानी के तेज़ बाहव में अनियंत्रित हो गया-

बताया जा रहा है कि अमरजीत (10) पुत्र राजेंद्र निवासी राजपुरा सुबह गौला नदी में नहाने गया था, तभी अचानक वह पानी के तेज़ बाहव में अनियंत्रित हो गया और नदी के तेज बहाव में ओझल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बच्चे का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला-

काफी देर खोजबीन के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला। बच्चे का पिता गुब्बारे बेचने का काम करता है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ