6 लीटर पॉलीपेक में स्टेंडर्ड / फूल क्रीम दूध व आँचल शहद की सफल लांचिंग-
हल्द्वानी,नैनीताल दुग्ध संघ सहकारी उत्पादन आँचल ने आज रविवार 14 जुलाई को जनता को शुद्ध और पौष्टिक उत्पादन देने के लिए एक ओर नया सराहनीये कदम उठाया है। नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ ने रविवार को 6 लीटर पॉलीपेक में स्टेंडर्ड / फूल क्रीम दूध व आँचल शहद की सफल लांचिंग की हे।
अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा छह लीटर पैकेट से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर लगेगी रोक-
इस खास मौके पर नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हित मे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध के दामों में 12 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दुग्ध उत्पादकों को लाभ दिलाने में कीर्तिमान स्थापित किया है। मुकेश बोरा ने बताया कि आज छह लीटर का दूध का पैकेट मार्किट में लांच किया गया है, जिससे पॉलीथिन के इस्तेमाल पर भी रोक लगेगी,अब किसी को अगर ज्यादा मात्रा में दूध लेना होगा तो वह एक लीटर के छह पैकेट की जगह एक पैकेट ही लेगा। वहीं इस दौरान रोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुद्ध शहद भी लांच किया गया है। अब मार्किट में आंचल का शुद्ध शहद भी लोगों को कम दामों में मिलेगा और इससे मिलावट खोरो को भी रोका जा सकेगा। Advertise with us call now-9897427220join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
0 टिप्पणियाँ