आबकारी अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार-
विजिलेंस विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है,आरोपी 70 हजार की रिश्वत ले रहा था।
ये पड़ें- हल्द्वानी,शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप,सोशल मीडिया पर चैट हुए वायरल
शराब कारोबारी से अधिभार उठान के नाम पर एक प्रतिशत रिश्वत देने की लगातार मिल रही थी शिकायतें-
विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर अशोक मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है। एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया है की शराब कारोबारी से अधिभार उठान के नाम पर एक प्रतिशत रिश्वत देने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभाग को एक लिखित शिकायत भी मिली थी और जांच में मामला सही पाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार कारोबारी 10 लाख रुपए की शराब उठान में जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 30000 रूपए पहले दे चुका था और प्रतिशत के हिसाब से उसे 70000 रूपए और देने थे।
विजिलेंस ये कार्रवाई तीन दिन पहले ही करना चाह रही थी लेकिन -
अशोक मिश्रा को मंगलवार को 70000 रूपए रिश्वत लेते समय विजिलेंस की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो विजिलेंस ये कार्रवाई तीन दिन पहले ही करना चाह रही थी लेकिन अशोक मिश्रा तीन दिन के अवकाश पर चले गए थे, जिस वजह से कार्रवाई होने में देरी हो गई। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया है की अभी आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी हो चुकी है और आरोपी को लेकर उनके घर व अन्य स्थानों पर भी सर्च किया जाएगा।






0 टिप्पणियाँ