बंसल ज्वेलर्स में चोरों का धावा,दिनदहाड़े चुरा ले गए लाखों की सोने की चेन, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

सोनारिका बाय बंसल ज्वेलर्स में चोरों का धावा-

रुद्रपुर, क्षेत्र के नामी ज्वेलर्स शोरूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन महिलाये और एक पुरुष सो बंसल ज्वैलर्स में पहुंचते है और शोरूम कर्मचारियों से सोने की चैन दिखाने को बोलते है।

कैमरे के आगे खुलेआम कुछ भी चुरा लेते हैं यह शतिर चोर-

तीन महिलाएं और पुरुष साथी कर्मचारी को बातो में उलझते है और इसी बीच एक महिला बड़ी सफाई से सोने की चैन को पार कर लेती है, उसके बाद यह सभी लोग बहुत शातिराना अंदाज में शोरूम से बाहर निकल जाते है। जब तक चैन चोरी का आभास होता है तब तक यह शातिर चोरों का गिरोह गायब हो जाता है।चोरी की यह घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, इस चोरी की वारदात की सूचना बाद में पुलिस को दी गई और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सभी ज्वेलर्स रहें सवधान-

पूरे मामले में बंसल ज्वैलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल ने कहा कि सभी ज्वैलर्स को सावधान रहना चाहिये, महिलाओ का यह गिरोह घूम रहा है। उन्होंने बताया कि उनके शोरूम से लगभग डेढ़ तोले की चैन चोरी हुई है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख दस हज़ार रू है।
Bansal jewelers, uttrakhand news, today news, breaking news,
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ