कैंची धाम में बड़ते वीवीआईपी कल्चर से हो रही आस्था प्रभावित,नियमो को वीवीआईपी कल्चर दिखा रहा ठेंगा

कैंची धाम में बढ़ता वीवीआईपी कल्चर-

नैनीताल जिले में स्थित बाबा नीब करौली कैंची धाम में लगातार बढ़ता वीवीआईपी कल्चर अब लोगों की आस्था पर भारी पड़ रहा है।

मंदिर नियमो को वीवीआईपी कल्चर दिखा रहा ठेंगा, समिति को नहीं कोई परवाह -

एक तरफ जहां वीवीआईपी लोगों के मंदिर दर्शन पहुंचने पर आम भक्तो को बाबा के दर्शन करने को जद्दोजहद से गुजरना पड़ रहा है, वही दूसरी ओर प्राचीन काल से चले आ रहे नियमो पर भी वीवीआईपी कल्चर ठेंगा दिखाता सा दिख रहा है। जहां आम जन को बाबा के मंदिर में फोटो खिंचाने की मनाही है, वही वीवीआईपी लोग मंदिर पहुंचकर बाबा की मूर्ति के साथ फोटो खींचकर आम जन की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे है।

भक्तो को मंदिर परिसर में फ़ोटो खींचने से रोकने वाला मंदिर का स्टाफ ही वीवीआईपी लोगों के साथ मंदिर परिसर में बाबा की मूर्ति के पास सेल्फी लेता दिखा-

बता दें कैची धाम को लेकर लोगों की अटूट आस्था है।बाबा अपने हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करते है ऐसा लोगों का विश्वास है, तभी तो जुकरबर्ग ही नहीं विराट कोहली, महेंद धौनी के बाद बीते रोज उपराष्ट्रपति भी अपनी पत्नी के साथ बाबा के दरबार पहुंचे। वीवीआईपी के आगमन पर मुस्तैद अधिकारियों की सख्ती के चलते आमजन को हल्द्वानी से लेकर कैंची धाम तक ट्रैफिक जाम और मंदिर में लगी लंबी लाइन पर जद्दोजहद करनी पड़ी। हद तो तब हो गई जब बाबा के आम भक्तो को मंदिर परिसर में रोकने वाला मंदिर का स्टाफ ही वीवीआईपी लोगों के साथ मंदिर परिसर में बाबा की मूर्ति के पास ही सेल्फी लेता दिखा।जिससे बाबा के भक्त खासा आहत दिखे, और प्रशासन की इस दुगले आचरण पर उन्हें खासा कोसते नजर आए। 
Kainch dham, kainchi news, baba neem karoli, uttrakhand news,
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ