धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर -
उत्तराखंड,पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से क्षेत्र वा सम्भदित विभागों में हड़कंप मच गया है। वहीँ धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। एयरपोर्ट पर चेकिंग की जा रही है और वाहन पार्किंग के बजाय परिसर से बाहर खड़े किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मी सक्रिय हो गए हैं। सवारियों की प्रवेश करने से पहले उनकी चेकिंग की जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना कर दिया गया है।बतातें चलें की बीते दिनों दिल्ली व उत्तर प्रदेश में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी का आया मेल -
पंतनगर एयरपोर्ट यूएस नगर में है और चंपावत से नेपाल सीमा लगी है। सामरिक दृष्टिकोण से यह एयरपोर्ट काफी महत्वपूर्ण है। एयरलाइंस दिल्ली कार्यालय से पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक को सोमवार को सूचना मिली कि पंतनगर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मेल से मिली है। इसलिए सतर्क रहने को कहा गया है। इस पर पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक ने इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है।
सुरक्षा बढ़ाने के लिए फोर्स की मांग की गई है-
पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया की एयरलाइंस कार्यालय को पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी,इसकी सूचना उन्हें एयरलाइंस कार्यालय से मिली है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना रहने को कहा गया है। सवारियों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। जिला प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने के लिए फोर्स की मांग की गई है।
Pantnagar-airport-news, uttrakhand-news-today, Pantnagar flights,
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ