हल्द्वानी,नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का स्थानांतरण अब संभालेंगे यहाँ की कमान

हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का स्थानांतरण-

हल्द्वानी,प्रदेश सरकार ने आचार संहिता लागू होने से पहले ही आई.ए.एस, वा पी.सी.एस. अधिकारी के स्थानांतरण किये हैं। इनमे सबसे महत्वपूर्ण स्थानांतरण हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का सामने आया है। बतातें चलें की कुछ दिन पूर्व ही उनका स्थानांतरण नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी से महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम के पद पर किया था लेकिन अब उन्हें अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नजूल उधम सिंह नगर जनपद बनाया गया है।

प्रदेश में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं रहने दिया जायेगा-

प्रदेश की नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोडा़ के हवालबाग क्षेत्र में आयोजित जन सभा में हल्द्वानी बनभूलपुरा कांड की प्रतिक्रिया बोला था की प्रदेश में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं रहने दिया जायेगा। हल्द्वानी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने में पंकज उपाध्याय व उनकी टीम की कार्यकुशलता व अनुभव को देखते हुए उन्हें अब उधम सिंह नगर भेजा जा रहा है, ताकि उघम सिंह नगर में भी सरकारी भूमि में से अतिक्रमण हटाने में पंकज उपाध्याय के अनुभव का लाभ लिया जा सके।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ