हल्द्वानी,दंगो का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार,उपद्रवियों की धरपकड़ जारी

8 फ़रवरी को वो दिन कोई नहीं भूल सकता-

हल्द्वानी,8 फ़रवरी को वो दिन कोई नहीं भूल सकता जब बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा व नमाज स्थल हटाने के दौरान बवाल हुआ और भारी पथराव पुलिस,पत्रकार वा निगम के कर्मचारियों पे हुआ। पुरे मामला में उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बवाल कराने के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।अब्दुल मलिक को हल्द्वानी लाने के बाद पूछताछ की जा रही है। शनिवार से अब तक पुलिस अलग-अलग क्षेत्र में दबिश देकर 75 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में ले चुकी है। वहीँ उपद्रव में पुलिस ने महिलाओं को भी नामजद किया है।

सपा नेता के भाई समेत पांच लोग गिरफ्तार -

अब तक सपा नेता के भाई समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संवेदनशील इलाके को चारों ओर से अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही पुलिस और पीएसी ने घेर रखा है। किसी भी स्थिति में मामला अब न बिगड़े इसलिए सरकार ने केंद्र से चार अतिरिक्त कंपनी अर्द्धसैनिक बल मांगा है।

उपद्रवियों ने 100 से अधिक वाहनों और बनभूलपुरा थाने को आग में झोंक दिया था -

बतातें चलें की इस बवाल में उपद्रवियों ने 100 से अधिक वाहनों और बनभूलपुरा थाने को फूंक दिया था। प्रशासन ने आज शहर के दूसरे हिस्सों को कर्फ्यू में ढील दी है। इंटरनेट सेवाएं शनिवार रात से बहाल कर दी गई हैं। हालांकि हर गतिविधि पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर है। वहीँ बनभूलपुरा में अभी कर्फ्यू जारी है।

महिलाओं की किया जा रहा चिह्नित -

उपद्रवियों ने महिलाओं क ढाल बना उन्हें आगे किया था और नारे लगवाए गए थे। महिलाएं धरने पर बैठी और फिर जब पथराव शुरू हुआ तो इसमें उन महिलाओं की भी भूमिका रही, जो नारे लगा रही थीं। इसीलिए पुलिस टीम इन्हें चिह्नित करने में लगी है।
mastermind-abdul-malik-arrested-news, haldwani-news, uttarakhand news today,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ