अफसर की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करा फिर छोड़कर भाग निकले-
लखनऊ,गोमतीनगर निवासी सेवानिवृत्त अफसर की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वजीरगंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार बरामद कर ली है। आरोपियों ने युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया और उसे मुंशी पुलिया के पास छोड़कर भाग निकले।
आरोपियों ने युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया-
डीसीपी पश्चिम राहुल राज के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता का केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में इलाज चल रहा है और वह अक्सर वहां जाती थी। इस दौरान बाहर चाय की दुकान पर काम करने वाले मड़ियांव के सत्यम मिश्र से उसकी जान-पहचान हो गई। पांच दिसंबर को युवती इलाज के लिए वहां पहुंची। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह सत्यम की दुकान पर चाय पीने लगी, इस दौरान उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। युवती ने सत्यम से कहा तो उसने बाजारखाला के मो. असलम (चालक) की एंबुलेंस में मोबाइल चार्जिंग पर लगवा दिया। कुछ देर के बाद युवती ने अपना फोन मांगा तो सत्यम ने बताया कि चालक एंबुलेंस लेकर डालीगंज चला गया है। सत्यम युवती को ई-रिक्शे से डालीगंज लेकर पहुंचा तो युवती को बताया गया है कि एंबुलेंस आईटी चौराहे पर है, दोनों वहां पहुंचे तो चाय दुकान मालिक बाजारखाला का मो. सुहैल व असलम कार से वहां आ गए। उन्होंने सत्यम व युवती को कार में बैठा लिया। सभी लोग बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित ढाबे पर पहुंचे, वहां खाना खाया। आरोपियों ने वहीं पर युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। युवती नशे में हो गई तो उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया,साथ ही इसका विरोध करने पर युवती की पिटाई भी की।
2 जिले, 20 किलोमीटर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म-
इंस्पेक्टर वजीरगंज मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी-सत्यम, सुहैल और असलम पांच दिसंबर को शाम सात बजे युवती को असलम के भाई की कार में लेकर निकले थे। आरोपियों ने परिवर्तन चौक के आसपास बीयर और शराब खरीदी थी। बाराबंकी के सफेदाबाद पहुंचने के बाद ढाबे में आरोपियों ने शराब पी और खाना खाया। इसी दरम्यान युवती को बीयर में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन पिला दिया गया। बेसुध हुई युवती को आरोपियों ने कार में बिठाया और दरिंदगी करते रहे। सफेदाबाद से लेकर मुंशी पुलिया तक 20 किलोमीटर की दूरी में कई थाने और पुलिस चौकियां हैं। सड़क पर अगर कहीं भी पुलिस सक्रिय होती, तो नशे में कार दौड़ा रहे आरोपी उसी समय पकड़ में आ जाते। बहरहाल, इंस्पेक्टर ने बताया कि देर रात आरोपी युवती को मुंशी पुलिया के पास छोड़कर भाग गए।
सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाए जाने की आशंका-
एडीसीपी सीएन सिन्हा ने बताया कि आरोपी सुहैल और असलम के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। दोनों के फोन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। युवती का अश्लील वीडियो बनाए जाने की आशंका को देखते हुए दोनों के फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। up-news-today,
0 टिप्पणियाँ