हल्द्वानी,नगर निगम ने किया गौ रक्षक दल का गठन,कुछ इस तरहं कार्य करेगा ये दल

 मुख्य मार्ग में घूमने वाले गोवंश को मुख्य मार्गो से हटाने का कार्य करेगा गौ रक्षक दल-

हल्द्वानी,नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने आज गौ रक्षक दल का गठन किया है। 20 कर्मचारियों द्वारा ये गौ रक्षक दल नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग में घूमने वाले गोवंश को मुख्य मार्गो से हटाने का कार्य करेंगे। इनके द्वारा मुख्य मार्ग में विचरण करने वाले गोवंश से होने वाली दुर्घटनाएं रोकी जा सकेंगी।

गोवंश को गौशाला पहुंचाने में भी दल की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका-

यह गौ रक्षक दल मोटरसाइकिल के द्वारा से रानीबाग से लेकर तीन पानी,रामपुर रोड में शीतल होटल तक, कालु सिद्ध मंदिर से ब्लॉक ऑफिस तक, कुसुमखेड़ा चौराहे से कमालुवागांजा मोड़ तक,लालडांठ से कॉलटैक्स काठगोदाम वा कैनल रोड आदि का भ्रमण करते रहेंगे तथा गोवंश की स्थिति से अवगत कराएंगे। मुख्य मार्गो से गौवंश को हटायेगे गोवंश को गौशाला पहुंचाने में मदद करेंगे। मुख्य मार्गो से गौवंश को हटायेगे साथ ही गोवंश को गौशाला पहुंचाने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

haldwani news today, uttarakhand news,nagar nigam haldwani,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ