रोती माँ को देख कर भी नहीं पसीजा मंत्र जी का कलेजा -
फोटो खिंचा कर ही माने मंत्री जी-
बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों के घरों में मातम पसरा है। रिश्तेदारों, करीबियों और इलाके के लोगों के अलावा राजनेताओं का भी वहां आना-जाना लगा है। शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के आगरा स्थित घर पहुंचे थे यूपी के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय,उन्होंने शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता का चेक तो दिया लेकिन इसकी फोटो खिंचाने के चक्कर में अब कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं।
मंत्री और उनके साथ आए लोग फोटो खिंचाने की होड़ में लगे रहे-
जवान बेटे की मौत के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। कैप्टन शुभम गुप्ता की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी जुबान पर सिर्फ एक बात है की मुझे मेरा बेटा वापस ला दो। ऐसी हालत में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय वहां पहुंचते हैं और सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता का चेक रोती मां को देते हैं। लेकिन इस दौरान मंत्री और उनके साथ आए लोग फोटो खिंचाने की होड़ में लगे रहे। शहीद की मां रो रही थीं,बिलख रही थी लेकिन मंत्री जी अपनी फोटो खींचने में व्यस्त थे।
स्वर्गीय रमेश पाल जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सैकड़ों लोग देखें वीडियो- Click here
up news today, yogender upadhey news,captain shubham gupta,
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈





0 टिप्पणियाँ