कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालक में मचा हड़कंप-

हल्द्वानी, आज स्पा सेन्टरों (spa center) में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने औचक निरीक्षण किया,इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान भी किया गया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालक में हड़कंप मच गया।

महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से शनिवार देर शाम स्पा सेंटर में हुई चेकिंग -

एसएसपी प्रहलाद मीण द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार देर शाम स्पा सेंटर में कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिस पर उ0नि0 दीपा भट्ट, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में चैकिंग की गई। इस बीच जब टीम गोल्डन स्पा दुर्गा सिटी सेंटर हल्द्वानी में पहुंची तो वहां जांच पड़ताल के बाद मौके पर प्रवेश रजिस्टर में अपूर्ण प्रविष्टि पायी गई तथा स्पा सेन्टर के कर्मचारियों द्वारा पहचान पत्र एवं सत्यापन सम्बन्धी विवरण प्रस्तुत नहीं किए गए।


स्पा सेंटरों के कर्मचारियों का सत्यापन ही नहीं हो रखा था-

स्पा सेंटरों के कर्मचारियों का सत्यापन नहीं होने के कारण 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 05 हजार रू का नगद चालान किया गया। इसके अलावा टीम ने अन्य स्पा सेंटर की भी जांच की। इस दौरान एसएसपी ने बताया की कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈