कैंची धाम के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शुभकामनाओं के साथ करी दो बड़ी घोषणाएं

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को दी स्थापना दिवस की शुभकामनायें-

नैनीताल,आज कैंची धाम के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों व सम्पूर्ण देश से आने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा, भक्ति एवं विश्वास के पावन स्थल एवं हनुमान जी के अनन्य भक्त बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित कैंची धाम के स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी हैं। 

तहसील कोश्या कुटोली ‘श्री कैंची धाम’ होगा-

कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमन्त्री धामी ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हें। उन्होंने घोषणा करी कि तहसील कोश्या कुटोली,जनपद नैनीताल का नाम बाबा नीब करौरी के धाम के नाम से तहसील ‘श्री कैंची धाम’ होगा। वर्ष भर कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो इस के लिए भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा भवाली सैनिटोरियम से नैनी बैण्ड के बाईपास सड़क का निर्माण तीव्रता से करते हुए अगले वर्ष श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व पूर्ण कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ