हल्द्वानी,रूपए नहीं दिए तो महिला का अश्लील वीडियो बना भेज दिया पति को,बोला नहीं डरता पुलिस से

फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर ऐंठें रूपए -

हल्द्वानी,नैनीताल रोड निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि दिल्ली निवासी राजीव पंडित नाम के एक व्यक्ति से उसकी कुछ समय पूर्व पहचान हुई,जिसके बाद वो करीब आये। इस दौरान राजीव ने उसकी अश्लील वीडियो-फोटो बना ली।अब राजीव फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर काफी दिनों से उसको ब्लैकमेल कर रहा है और आरोपी उससे कई बार रुपए भी ऐंठ चुका है। 

अश्लील फोटो-वीडियो मां वा पति को भेजे -

आरोपी अब उसको ब्लैकमेल कर दिल्ली बुला रहा है और जब उसने आरोपी की ये बात नहीं मानी तो आरोपी ने उसका फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया,यहाँ तक की आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो उसके मां और पति को भी भेज दिए हैं, जिसके चलते उसके परिवार में कलह हो गई है।  आरोपी अब उसको और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है, आरोपी अब महिला से मिलने हल्द्वानी आ रहा है।  पीड़िता ने पूरे मामले में कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेल और जान का खतरा बताते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220, 
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

 पुलिस से नहीं डरता आरोपी,मेरी पहुँच बहुत ऊँची -

आरोपी फोन पर धमका रहा है कि वह कहीं भी मुकदमा लिखवा ले या पुलिस में शिकायत कर ले पुलिस से वह नहीं डरता है। आरोपी कह रहा है कि उसकी बहुत ऊंची पहुंच है। पूरे मामले में पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं हल्द्वानी पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on Upstox- Click Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ