कई लोगों को कुचलते हुए निकल गई बस -
टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में आज एक अप्रिय घटना घटी दरअसल यहाँ एक बस कई लोगों को कुचलते हुए निकल गई बस। खबर हे की इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है वहीं आठ लोग घायल हुए है।
ये भी पड़ें - अनूप जलोटा की भजन संध्या या भाजपाइयों का सम्मेलन?
मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी -
गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच और बदायूं से आए श्रद्धालुओं का जत्था मां पूर्णागिरि के दर्शन कर ठूलीगाड़ पहुंचा था, इसी दौरान टनकपुर से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही निजी बस संख्या-यूके 012-3751 ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है,घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital

घटना के बाद बस का चालक फरार -
स्थानीय पुलिस और अन्य श्रद्धालुओं की मदद से घायलों को 108 और निजी वाहनों के जरिए टनकपुर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर मेला मजिस्ट्रेट व एसडीएम सुंदर सिंह और सीओ अविनाश वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। इस हादसे में मायाराम उम्र (32) वर्ष पुत्र बब्बर, बद्रीनाथ उम्र (40) वर्ष पुत्र रामलखन निवासी, ग्राम सोहरबा थाना, चितौरा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश व अमरावती उम्र (26) वर्ष पत्नी महाराम सिंह निवासी ग्राम बिडोला थाना बिल्सी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश की मौत हो गई।

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈



0 टिप्पणियाँ