उत्तराखण्ड,पुलिस कर्मी प्रवीण बने ड्रीम 11 से करोड़पति,खेलेगा इंडिया तभी तो करोड़पति बनेगा इंडिया?

 'पड़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया"अब "खेलेगा इंडिया तभी तो करोड़पति बनेगा इंडिया"-

आपने टेलीविज़न पर एक विज्ञापन ज़रूर देखा होगा,'पड़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया" अब वर्तमान में अगर इससे मिलता जुलता विज्ञापन आएगा तो कैसा होगा सोचिये,"खेलेगा इंडिया तभी तो करोड़पति बनेगा इंडिया"। ऐसा ही कुछ चल रहा हे आज कल,जहाँ राज्य के युवा ड्रीम 11 पर टीम बनाकर आये दिन करोड़पति बन रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही हल्दूचौड़ निवासी गोपाल भट्ट करोड़पति बने थे,जानिए वीडियो में क्या बताई थी जीतने की ट्रिक।

उत्तराखण्ड पुलिस में बतौर वाहन चालक कार्यरत हैं प्रवीण -

फेंटेसी लीग ड्रीम 11 ने एक बार फिर उत्तराखण्ड के एक और युवा को रातों-रात करोड़पति बना दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार उधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाने में तैनात उत्तराखण्ड पुलिस के जवान प्रवीण कुमार ने ड्रीम 11 पर टीम बना 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। प्रवीण उत्तराखण्ड पुलिस में बतौर वाहन चालक कार्यरत हैं। रातों-रात करोड़पति बनने की खबर से जहां परिवार बेहद खुश है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

बुधवार को हुए बांग्लादेश और आयरलैंड के मैच में बनाई थी टीम-

प्रवीण ने ड्रीम 11 पर अपनी यह टीम बुधवार को हुए बांग्लादेश और आयरलैंड के मैच में बनाई थी,जिसमें उन्हें नंबर वन की रैंक हासिल हुई। ड्रीम 11 पर बनाई उनकी टीम को जहां 1127.5 प्वाइंट प्राप्त हुए वहीं उन्हें करोड़पति बनने का संदेश भी प्राप्त हुआ है।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220, 
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  
 Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on Upstox- Click Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ